चित्तौड़गढ़ (राजेश जोशी) । सदर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देने वाली अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा किया है इस गैंग में शामिल एक दुल्हन सहित गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है सदर थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि एएसआई ओंकार सिंह को सूचना मिली कि स्टेशन क्षेत्र के जैन धर्मशाला में महिला की शादी के लिए खरीद-फरोख्त की जा रही है पुलिस धर्मशाला पहुंची जहां जिले के एक गांव के विक्रम जैन ने बताया कि उसकी शादी 8 माह पूर्व झारखंड निवासी नेहा कुमारी से हुई इसके लिए अजय कुमार मोदी वह कौशल्या देवी जो की शादी कराने वाले दलाल हैं ₹400000 लिए थे शादी के 10 15 दिन नेहा कुमारी मां की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर रुपए मांगे तथा निरंतर इस प्रकार निरंतर बहाना बनाकर रुपए मांगने लगी आए दिन रुपए देने से वह भी परेशान हो गया 16 अक्टूबर को विक्रम व नेहा चितौड़गढ़ आए जैन धर्मशाला में कमरा किराया लिया जा अजय कुमार मोदी व एक महिला जो अपना नाम कौशल्या देवी व नेहा की मौसी होना बता रही है अजय वह कौशल्या विक्रम से नेहा के लिए और रुपए व गहनों की मांग करने लगे मना करने पर विक्रम सिंह को झूठे केस में फंसाने की धमकी आदि कहने लगे कि नेहा की दूसरी जगह शादी करवा देंगे पुलिस ने विक्रम की रिपोर्ट पर झारखंड निवासी अजय मोदी कौशल्या देवी व नेहा कुमारी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उनको गिरफ्तार किया तथा जांच शुरू की है आरोपी अजय के नए मोबाइल में व्हाट्सएप की पुलिस को जानकारी मिली कि इस प्रकार की अन्य जगह भी शादी करवा कर उसके फोटो व्हाट्सएप पर डाल रखे हैं बरहाल शादी के नाम पर धोखा देने के मामले में दो महिलाओं सहित मुख्य दलाल को गिरफ्तार किया है जो कि झारखंड के रहने वाले हैं तथा उनसे पूछताछ जारी है